Top  10  motivational

 stories  in Hindi

Top 10 moral stories in hindi


इसमें मेरे प्रिय वाचकों के लिए  best top 10 moral motivational stories in Hindi प्रस्तुत की गई है। 

     मेरे वाचकों को यह moral  motivational short stories hindi में काफी पसंद आयेगी ,ऐसा मेरा विश्वास हैं।
     यह best moral hindi short stories से काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
     इन best short stories  को  पढ़ने के बाद आपका जीवन भी सकारात्मक विचारों से भर जाए, ऐसी मेरी इच्छा है।
     तो चलिए अब इन stories को पढ़ते है।



1.  समय और निर्णय(motivational stories with moral in hindi)
    सोहन नाम का एक आदमी था । एक दिन उसे भगवान द्वारकाधीश के दर्शन की इच्छा हुई।
   इसीलिए उसने द्वारकाधीश मंदिर जाने के लिए तैयारी की और दूसरे दिन घर से निकलकर मंदिर से थोड़ी दूर बस स्टेशन पहुंचा।
   यहां से उसे टैक्सी करने की जरूरत पड़ी। उसने टैक्सीवाले से किराया पूछा।टैक्सीवाले ने 100 रुपिया किराया मांगा।
   लेकिन सोहन को वह ज्यादा लगा।उसने सोचे बिना ही वहां से अपना सामान उठाया और मंदिर की ओर जाने लगा।
    आधी दूरी उसने तय की और उसके पीछे वही टैक्सीवाला आया।
अब सोहन ने कहा कि,अब तो तुम किराया आधा ही लोगे ना? परंतु उसने तो किराया पहले से भी ज्यादा मांगा।
सोहन को आश्चर्य हुआ और पूछा कि, मैंने आधी दूरी तय  की है तो किराया भी आधा ही होना चाहिए?
टैक्सीवाले ने हंसते हुए कहा कि,आपने आधी दूरी तय तो की हैं परंतु उल्टी दिशा में!

Moral of the story 

      सोहन ने अपने उतावलेपन में गलत निर्णय लेकर मंदिर की दिशा में जाने के बदले उसकी विरुद्ध दिशा पकड़ ली ।
      इससे उसका समय भी खराब हुआ, सामान का भार भी सहना पड़ा और टैक्सी का किराया भी ज्यादा देना पड़ा।
      जीवन कोई भी निर्णय कभी जल्दबाजी में नही लेना चाहिए।जो भी कार्य करो उसके बारे में पहले थोड़ा सोचविचार अवश्य कर लेना चाहिए।
    नहीं तो,सोहन की तरह बाद में समय और पेसो का नुकसान सहना पड़ता है।


2.  छोटे कदम(top 10 stories in hindi)

  रोहित नाम का एक लड़का था। उसके मोहल्ले में एक  ही स्ट्रीट लाइट थी और वह भी बंद पड़ी हुई थी।
  इसके कारण मोहल्ले में अंधेरा होते ही सबको आनेजाने में  बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता।
   रोहित को एक बार इसका उपाय सूजा। उसने अपने एक मित्र की सहायता  ली।
  उसने  बांस की एक लंबी लकड़ी ली और उसके ऊपर के किनारे पर एक लाइट बल्ब लगा दिया।बल्ब के तार को अपने घर की बिजली के तार से जोड़ दिया।
  अब रात को जब अंधेरा होता तो उसके घर के आगे  रौशनी होती।जिससे मोहल्ले में आनेजाने में लोगो को थोड़ी कम दिक्कत होती।
  उसका ऐसा प्रयास  देखके सबने अपने–अपने घरों के आगे बल्ब लगा दिए।
  इस तरह पूरा मोहल्ला रौशनी से चमक उठा और इस तरह अंधेरे की परेशानी हमेशा के लिए खत्म हो गई।


 Moral values of short story

    रोहित की तरह हमे भी अपने जीवन में छोटे–छोटे प्रयास करने चाहिए।तभी बड़ी सफलता मिलती है


3. आदत आपको कैसे छोड़ती है?(top 10 motivational stories in hindi)

    एक समय की बात है,जब  मेहरपुर नाम का एक गांव था। उस गांव में एक विद्वान आए हुए थे। 
  गांव के सब लोगो को यह पता चला तो सब अपनी समस्या लेकर उनके पास आए।
  सबकी समस्या  उपाय वह विद्वान बता रहे थे। इस बात की खबर गांव में रहनेवाले एक व्यसनी आदमी को हुई।
   उसने अपनी समस्या us विद्वान के समक्ष रखी।उसने कहा कि,महोदय ! मुझे पिछले दो साल से व्यसन करने की बुरी लत लगी हुई हैं।
     चाहकर भी मैं अपनी इस बुरी आदत को छोड़ नही पा रहा हूं।इसके कारण मेरी बीवी भी बच्चों के साथ मायके चली गई हैं।
    उसने विद्वान से कहा कि,अब आप ही मुझे इस विकट समस्या से बाहर निकालिए।
   फिर विद्वान ने कहा कि,  ठीक है !तुम कल वापस आना। मैं तुम्हे इसका उपाय बताऊंगा।
   दूसरे दिन जब वह व्यसनी आदमी आया तो  देखा कि,वह  विद्वान एक खंभे से  खुद को ऐसे चिपका दिया जैसे उस खंभे ने विद्वान को जकड़ लिया हो!
   उस व्यक्ति को थोड़ी देर में  समज आ गया कि,वह विद्वान उसे क्या समझाना चाहते हैं।
   उस व्यक्ति ने अब कभी भी व्यसन ना करने का संकल्प किया।

Moral of the short story

   इस  short story से यह सीख मिलती है कि, बुरी आदत हमे नही जकड़ती है।हमारा मन ही कमजोर होता है,जो हम बुरी आदत को जकड़ रखते हैं।
     इसके कारण हमें तो तकलीफ मिलती है ।साथ में हमारे परिवार के लोगो को भी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।


4.  आज का पौधा(top 10 motivational stories in hindi)

   माधवपुर नाम का एक छोटा सा राज्य  था। उसके राजा का स्वभाव बहोत दयालु था।  
अपने राज्य की प्रजा को कोई तकलीफ तो नही है,वह देखने के लिए  वह राजा छुपा वेश धारण करके राज्य में घूमता।
  एक दिन राजा ने एक छोटे बच्चे को एक पौधा लगाते देखा। उसके पास आकर उन्होंने कहा कि, तुम यह पौधा क्यों लगा रहे हो ?तुम्हारे घर के उई आसपास तो काफी ज्यादा  बड़े पेड़ लगे हुए हैं!
   उस बच्चे ने कहा कि,आपने सच कहा मेरे घर के आसपास बहोत पेड़ हैं। इन सब पेड़ के कारण ही में यहां अपने मित्रो के साथ अच्छे से खेल पाता हूं।
  लेकिन यह पेड़ मैंने नही लगाए। इन सब पेड़ो को मेरे  पिताजी के दादाजी ने लगाए थे।
   इसी कारण  मैं  इन पेड़ो की छांव में खेल सकता हूं।
  इसी वजह से मैं भी पौधा लगा रहा हूं,जिससे यह भी आगे जाके बड़ा पेड़ बनेगा।

Moral of the story

   जैसे एक छोटे बच्चे को पेड़ का इतना महत्त्व समझ में आता है ।उसी तरह हम सबको भी पेड़ो का महत्व समझना होगा।
   हम सबको मिलकर अपने देश में पर्यावरण को बचाना होगा।


5.   हमारा व्यवहार(top 10 motivational stories in hindi)

   भाविन नाम का एक लड़का था।पढ़ने में बहुत होशियार था। स्कूल की शिक्षा में वह अव्वल नंबर से पास होता।
  फिर वह कॉलेज में आया। वहां भी उसका प्रदर्शन अच्छा रहा।
   इन सबके बावजूद भी उसके।मातापिता  ज्यादा खुश नही होते।
   इसका एक मात्र कारण था–भाविन का घमंड।
   पढ़ने में होशियार होने के कारण उसे अपने आप पर इतना घमंड था कि, वह किसका भी मान नही रखता , किसका भी मजाक बना लेता।
   उसकी इस आदत के कारण उसके मातापिता हमेशा परेशान रहते।
   पढ़ाई पूरी होने के बाद वह नोकरी के इंटरव्यू देने को जाता।अच्छे नंबरों में पास होने के बावजूद उसे नोकरी नही मिलती।
   इसी तरह दिन बीतते गए,लेकिन भाविन सभी इंटरव्यू में fail हो जाता।
  उसे समझ में नहीं आता था कि,उसमे ऐसी क्या कमी है जो नोकरी नहीं मिल पा रही।
   एक दिन उसे अपने स्कूल के टीचर मिले ।उनसे भाविन ने अपनी परेशानी बताई।
    टीचर उसका स्वभाव जानते थे। वह उसे अपने साथ  अपने घर ले गए।
   टीचर ने गैस पर चावल  पकाने के लिए रखे।थोड़ी देर बाद उन्होंने भाविन को चावल पके या नहीं ,यह देखने भेजा।
  उसने कहा कि,चावल पक गए हैं।टीचर ने पूछा ,तुम्हे कैसे पता कि चावल पका या नहीं?
  भाविन ने कहा–मैने हाथ में एक दाना लिया। वो पक गया था,इसीलिए मुझे समझ में आ गया कि,सारे चावल पक गए हैं।
   उसे समझ में आ गया कि, टीचर जी उसे क्या समझाना चाहते हैं।
    फिर टीचर ने कहा कि, जीवन में पढ़ाई के साथ–साथ अच्छा व्यवहार और अच्छे संस्कार भी जरूरी होते है।

Moral of the story

पढ़ाई के अलावा हमारे व्यवहार और संस्कार में भी हमे अच्छा होना जरूरी है।
   क्योंकि लोग सिर्फ हमारी अच्छी पढ़ाई से ही नही,परंतु हमारे अच्छे व्यवहार से भी प्रभावित होते हैं।


6.  संतोष और ईमानदारी(top 10 stories with moral in hindi)

     मेधापुर नाम का एक गांव था।बारिश ना होने के कारण वह सूखा पड़ा।
   वहां के मुखिया दयालु स्वभाव के थे।उन्होंने यह घोषणा करवाई कि,सभी  गांववालो वह अपनी तरफ से दो–दो रोटियां देंगे।
   सभी लोग आए थे । रोटियां छोटी और बड़ी दोनो थी। सब लोग बड़ी रोटियां लेने के लिए एकदूसरे  को  धक्का देकर आगे जाकर बड़ी रोटी ले लेते थे।
  लेकिन इन सब में एक छोटी सी बच्ची और उसकी मां एक कोने में खड़े रहते।
    जब सब लेकर चले जाते तब वह दोनो भी अपने हिस्से की रोटियां ले जाती।
   इसी तरह रोज चलता रहा।लेकिन एक दिन उस बच्ची की रोटी में से एक सोने की मुहर मिली।
   उसकी मां ने उस मुहर को मुखिया के घर वापस देने के लिए भेज दिया।
   उस बच्ची ने मुखिया के घर जाकर मुहर को कहते हुए दे दी कि,यह मुहर उसकी रोटी में से मिली है।
    शायद रोटी में भूल से गिर गई होगी।इसीलिए उसे आपको वापस देने के लिए आई हूं।
    मुखिया उस बच्ची और उसकी मां की यह ईमानदारी को देखकेे खुश हुए।
   उन्होंने उस बच्ची और उसकी मां के भरनपोषण की जिम्मेदारी ली।
Moral of the story
   संतोष और ईमानदारी का फल हमेशा मीठा होता हैं।


7. सुवर्ण मुद्रा(top 10 motivational stories in hindi)

    एक किसान था।उसके पास छोटा ही खेत था। इसीलिए वह अपने परिवार का अच्छे से भरण पोषण नहीं कर पाता।
   इसीलिए वह हमेशा परेशान रहता।
     एक दिन वह अपने खेत  से थोड़ी दूर बैठा था। वहां उसे एक सांप का बिल दिखाई दिया।
      उसने उस सांप को अपने खेत का रक्षक मानकर उसके लिए कहीं से एक कटोरे में दूध लेकर सांप के बिल के आगे रख दिया।
   दूसरे दिन वह किसान वहां आया तो देखा कि,कटोरे में दूध की जगह सुवर्ण मुद्रा थी।
   वह किसान रोज दूध रखता और दूसरे दिन देखता तो कटोरे में सुवर्ण की मुद्रा होती।
   एक बार इस किसान ने अपने लड़के को भेजा बिल के आगे दूध का कटोरा रखने।
    दूसरे दिन उस लड़के ने देखा कि,us कटोरे में मुद्रा थी।
  उसके मन में लालच जागी।उसने सोचा कि, जरूर इस बिल में मुद्राएं रखी  हुए हैं।
   इसीलिए उसने सोचा कि,जब सांप बाहर  दूध पीने आएगा तो वह बिल के अंदर जाके सारी मुद्राएं ले लेगा।
   परंतु जैसे ही वह अंदर की ओर जाने ही लगा कि, उस  सांप ने उसे अपने जहरीले दांतो से काट लिया।
    वह लड़का वही मार गया।

 Moral of the story

  देखा आपने लालच का परिणाम कैसा होता है?हमे अपने जीवन में मेहनत से सब पाना चाहिए।
  लालच करेंगे तो जीवन में  मुश्केलियों का सामना करना पड़ता है या फिर जीवन ही खोने की बारी आती हैं।


8.  मजाक का अंजाम(top 10 stories in hindi)

   चिंकू नाम का एक तोता था।उसे एक पिंजरे में किसी व्यक्ति ने कैद कर रखा था।
    वह बाहर निकलना चाहता था,लेकिन निकल न पाता।
   एक दिन उसका  मालिक  उसे दाने देने के लिए आया।लेकिन वह पिंजरे के दरवाजे पर ताला लगाना भूल गया।
  इसका फायदा उठाकर तोता वहां से भाग निकला।अब वह बहुत खुश था।
    वह उड़ते हुए जंगल मे पहुंचा।वहां एक हाथी पेड़ के नीचे बैठा हुआ था।
चिंकू तोता उसे परेशान करने लगा।वह हाथी  अपनी चोंच मारकर भाग जाता।
   ऐसा वह बहुत दिन तक करता रहा।
अब हाथी ने भी एक उपाय किया।वह नजदीक के एक तालाब के पानी में चला गया।
  तोता वहां भी उसे परेशान करने पहुंच गया।
  हाथी के माथे पर जैसे ही वह आकर बैठा कि हाथी ने तुरंत ही अपनी लंबी सुंध में पानी भरके तोते पर डाला ।    
    जिससे वह गिरकर पानी में डूबने लगा।परंतु हाथी को उसकी तकलीफ देखकर चिंकू तोते को बाहर निकाला।

Moral of the story

  हमे किसीको भी परेशान  नही करना चाहिए।किसीको भी परेशान करने से पहले हमेशा सोचना चाहिए कि,सामनेवाले को हमारी वजह से कितनी ज्यादा परेशानी हो सकती है?


9.  सही समय पर सही काम(top 10 stories in hindi)

    बिरजू नाम का एक  व्यक्ति  गरीब था। दिन में दो बार भी खाना नसीब नही होता। 
   एक दिन वह परिस्थिति से अधिक दुःखी होकर  भगवान से फरियाद करता है कि , आपने मुझे इतनी बुरी जिंदगी क्यों दी?   
   भगवान भी उसका दुःख देखकर उसे वरदान देने प्रकट हुए।
   भगवान ने उसे वरदान दिया कि, तुम जीवन में कभी भी एक बार जो मांगोगे वही मिलेगा।
     बिरजू खुश हो गया। लेकिन यह वरदान पाकर उसके हृदय में लालच जागा।
   उसके जीवन में कई परेशानीयां आई,लेकिन उसने अपने वरदान का इस्तमाल नही किया।
  उसने सोचा कि,इस वरदान का उपयोग वह मृत्यु के समय के ठीक पहले मांग लेगा। 
    जिससे वह हमेशा के लिए अमर हो जायेगा।
   लेकिन वह यह भूल गया कि,मृत्यु कभी किसीको कहकर नही आती!
    उसकी मृत्यु भी हो  गई और उसको मिला हुआ वरदान भी किसी काम ना आया।

Moral of the story

  जीवन में हमेशा सही वक्त पर सही काम करना चाहिए। 
   क्योंकि समय कब तेजी से आगे बढ़ जाता है किसीको पता नही चलता।
     इसीलिए सही समय पर सही काम कर लेना चाहिए।


10. जीवन में उत्साह का महत्व(motivational stories in hindi)

     तुषार नाम का एक लड़का पढ़ने में अच्छा था। कॉलेज पूरी करके अब उसने बीमा कंपनी में बीमा विक्रेता की जॉब शुरू की।
   पहले तो वह काफी उत्साह से काम करता था।परंतु थोड़े समय के बाद उसके काम करने के उत्साह में कमी आने लगी।
     वह ये काम छोड़कर जाना चाहता था। इसी कारण एक दिन वह अपने बॉस को अपना रिजाइन लेटर देने पहुंचा।
   लेकिन वहां जाकर देखा तो ,"उसके बॉस सभी विक्रेताओं को समझा रहे थे कि,जीवन में हमेशा काम के साथ उत्साह और उमंग का भी महत्व रखना चाहिए।
     वरना , काम करने में मन नहीं लगता और जीवन भी एक बोझ सा बन जाता हैं।
   जीवन में मुश्केलिया तो आती हैं ,परंतु इसका मतलब यह नहीं कि,जीवन के प्रति उत्साह ही ना रखे!"
   यह सब सुनकर  तुषार को समझ आ गया कि,वह अब से कभी भी निराश नहीं होगा और अपने काम को करने में और जीवन को जीने के लिए उत्साह बनाए रखेगा।


      इन top 10 moral motivational stories को आपने पढ़ा होगा और इससे काफी कुछ सीखा होगा। 
     मैने यह short stories को आपके सामने अच्छे से प्रस्तुत करने का प्रयास किया है । 
   मेरे प्रिय वाचको को यह  short stories काफी पसंद आयेगी,ऐसा मेरा मानना हैं।